अमेठी 24 फरवरी 2026।
युवक का शव कस्बे में सड़क किनारे स्थित भारत गैस एजेंसी के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान शाहिद (35 वर्ष) पुत्र शरीफ, निवासी बाजार शुक्ल कस्बा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहिद का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर इंटर कॉलेज रोड पर ग्रामीणों को मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



