अपराध
28 Feb, 2026

कटिहार में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 89 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।

कटिहार, 28 फरवरी 2026।

कटिहार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 89 लीटर विदेशी शराब जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है, जिसके बाद वाहन जांच अभियान तेज किया गया।

पहले मामले में बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने फूटानी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। सूचना के आधार पर एक टेम्पो को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें 54.3 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने टेम्पो चालक मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मो. मुजफ्फर की उम्र 25 वर्ष है और वह पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना अंतर्गत लसनपुर गांव का रहने वाला बताया गया।

दूसरे मामले में अमदाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बेलगछि इलाके के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 34.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने टेम्पो चालक सेख अफसारूल और उसके साथी सेख किरानी निता को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के मिलकी पोखर कन्ना इलाके के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में टेम्पो और अवैध शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों को शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।