मनाली, 07 मार्च 2026।
मनाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। यह मामला शुक्रवार शाम सामने आया जब पुलिस टीम ने मनाली स्थित होटल हिमकुंड कॉटेज, सिमसा के पास दबिश दी।
पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 103 की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान राजस्थान के दो युवकों के कब्जे से कुल 15.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोवलेश जिंदल (30) पुत्र राजकुमार जिंदल, निवासी वार्ड नंबर 40, सेक्टर 06, सुरेशिया, हनुमानगढ़ (राजस्थान) और शक्ति सिंह पुत्र आनंद सिंह, निवासी वार्ड नंबर 16, अंबेडकर नगर कॉलोनी, 18 HMH, हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



