अपराध
07 Mar, 2026

उरई में घर से 10 लाख की चोरी, चोरों की तलाश तेज

उरई के कालपी क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया, पुलिस जांच में जुटी।

उरई, 07 मार्च 2026।

उरई के कालपी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात हुई जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

कालपी नगर क्षेत्र के मोहल्ला हरिगंज स्थित काली देवी चौराहे के पास रहने वाले बलवान सिंह यादव के घर में चोर घुस आए। रात के समय परिवार के लोग सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने पहले कमरे में सो रहे लोगों के दरवाजों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं। इसके बाद अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने कमरे की कुंडियां बाहर से बंद पाईं। किसी तरह दरवाजे खोलकर बाहर निकलने पर सामान बिखरा हुआ मिला और जेवरात तथा नकदी गायब थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस पूछताछ में पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 22 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 8 महीनों में इस इलाके में यह चौथी चोरी की घटना है। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।