अपराध
07 Mar, 2026

65 दिनों में 28 आदतन चिट्ठा तस्कर नजरबंद, चार और भेजे गए जेल

शिमला में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पिछले 65 दिनों में 28 आदतन चिट्ठा तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में नजरबंद कर जेल भेजा गया, जबकि शनिवार को चार और तस्करों पर कार्रवाई हुई।

शिमला, 07 मार्च 2026।

जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने आदतन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पुलिस के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 65 दिनों में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 28 आदतन चिट्ठा तस्करों पर डिटेंशन ऑर्डर लागू कर उन्हें नजरबंद करते हुए जेल भेजा गया है। इसी क्रम में शनिवार को भी चार आदतन नशा तस्करों को निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक इनमें कुमारसैन क्षेत्र के 55 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ नीलू को पुलिस थाना कुमारसैन ने निरुद्ध किया है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2015 में कुल्लू जिले के आनी थाना क्षेत्र में उसके पास से लगभग 7 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद होने का मामला दर्ज हुआ था।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2019 में कुमारसैन क्षेत्र में उसके पास से करीब 48 ग्राम अफीम और 67 ग्राम चरस बरामद की गई थी। वहीं वर्ष 2023 में भी उसके कब्जे से लगभग 194 ग्राम चरस मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस ने विकास नगर शिमला निवासी 29 वर्षीय मोहित वर्मा को भी छोटा शिमला थाना क्षेत्र से निरुद्ध किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में करीब 2.15 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और 12 ग्राम चरस बरामद होने का मामला दर्ज था, जबकि वर्ष 2024 में उसके पास से लगभग 16.34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

इसी तरह ठियोग क्षेत्र के शालीन (चमरोट) निवासी 35 वर्षीय अंकुश कुमार को भी छोटा शिमला पुलिस ने हिरासत में लेकर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नजरबंद किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में छोटा शिमला थाना क्षेत्र में लगभग 21.40 ग्राम चिट्टा बरामद होने का मामला दर्ज है। उसी वर्ष हरियाणा के पंचकुला के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में करीब 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला भी दर्ज किया गया था।

इसके अलावा वर्ष 2024 में छोटा शिमला थाना क्षेत्र में उससे करीब 11.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। चौथा आरोपी चिरगांव क्षेत्र के सुनधा गांव निवासी 39 वर्षीय राजीव कुमार है, जिसे चिरगांव पुलिस ने निरुद्ध किया है। उसके खिलाफ भी वर्ष 2023 में लगभग 3.78 ग्राम और वर्ष 2024 में करीब 9.25 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले दर्ज हैं।

जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नजरबंदी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए पुलिस और आमजन मिलकर प्रयास कर सकें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।