हरियाणा
16 Mar, 2026

यमुनानगर में बिजली हादसा: रेलवे ट्रैक पर गिरा हाई वोल्टेज तार

यमुनानगर की शिव कॉलोनी में तूफान और बारिश के दौरान 33 केवी बिजली लाइन टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। रेलवे प्रशासन की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टल गया।

यमुनानगर, 16 मार्च

यमुनानगर और आस-पास के इलाकों में रविवार देर रात आए तेज तूफान और बारिश के दौरान शिव कॉलोनी क्षेत्र में 33 केवी उच्च वोल्टेज बिजली लाइन टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। गिरते तार से जोरदार धमाका हुआ और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रेलवे प्रशासन की सतर्कता के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। तेज हवाओं के बीच धमाका सुनाई दिया और इलाके में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोग बाहर निकले तो देखा कि हाई वोल्टेज लाइन रेलवे ट्रैक पर लटक रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस, बिजली निगम और रेलवे विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेलवे स्टेशन को सूचित कर उस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया। करीब डेढ़ घंटे तक इस मार्ग पर कोई ट्रेन नहीं गुजरी, जिससे बड़ा खतरा टल गया।

इस घटना के कारण शिव कॉलोनी और आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और कई घरों में अंधेरा छा गया। गिरते तारों से दो घरों के बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए और घरों के मीटर जलकर खराब हो गए। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को असुविधा हुई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद दीक्षित मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। बिजली निगम की टीम क्षतिग्रस्त लाइन हटाने और आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।