अपराध
27 Feb, 2026

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के बाहर कार से कुचलकर महिला की मौत

यमुनानगर में अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से बीमार पति का हाल जानने आई महिला की मौत हो गई, पुलिस जांच जारी है।

यमुनानगर, 27 फरवरी 2026।

यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से बीमार पति का हाल जानने आई महिला की अस्पताल के बाहर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमारी (49) के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थीं।

परिजनों के अनुसार राजकुमारी के पति पंच नारायण टीबी से पीड़ित हैं और सांस संबंधी परेशानी बढ़ने पर उन्हें करीब एक सप्ताह पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। पति की गंभीर स्थिति की सूचना मिलने पर महिला अपने भाई के साथ शुक्रवार तड़के ट्रेन से शहर पहुंची।

रेलवे स्टेशन से भांजे की बाइक पर सवार होकर तीनों सीधे अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अस्पताल के मुख्य द्वार की ओर मुड़े, अग्रसेन चौक की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन रोकने के बजाय महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।