नगांव, 12 मार्च।
असम में नगांव जिले के सामागुरी इलाके में एक लावारिस स्कूटर से 27.17 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, काले रंग के स्कूटर (एएस-02आर-8641) में यह नकद राशि रखी थी और सड़क किनारे छोड़ दी गई थी।
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे स्कूटर देखा और पुलिस को सूचना दी। सामागुरी और सलाना पुलिस मौके पर पहुंची और नकद बरामद कर हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने कहा कि यह रकम संदिग्ध तरीके से छोड़ी गई थी, जिससे इसकी पहचान और स्रोत की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बरामद नकद की गिनती कर पुष्टि की कि राशि 27,17,880 रुपये है। अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगे हैं और जांच जारी है।



