नालंदा (बिहारशरीफ), 25 फरवरी।
युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय रोजगार एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त शुभम कुमार और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मेले में 20 नियोजकों ने भाग लिया और 1208 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 632 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केवाईपी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को टूल किट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को स्टडी किट वितरित की गई।
अधिकारियों ने युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।



