दक्षिण एशिया
12 Feb, 2026

बांग्लादेश चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ाई चौकसी

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बीएसएफ ने अतिरिक्त जवान तैनात कर गश्त तेज कर दी है।

कोलकाता, 12 फरवरी।

बांग्लादेश में आज हो रहे संसदीय चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूरी सीमा पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं और गश्त तेज कर दी है। बुधवार रात से ही सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सुंदरबन के तटीय क्षेत्रों से लेकर उत्तर बंगाल के सीमावर्ती जिलों तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। बीएसएफ ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में चुनाव के दौरान संभावित हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आशंका है कि अशांति की स्थिति में अपराधी या संदिग्ध तत्व सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं।

सीमा के नदीय और दुर्गम इलाकों में भी गश्ती दलों की संख्या बढ़ाई गई है। विशेष ध्यान उन क्षेत्रों पर रखा गया है जहां पहले अवैध गतिविधियां हुई हैं। सुंदरबन से सटे वन और समुद्री क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरी सीमा पर अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। थर्मल इमेजर, नाइट विजन डिवाइस, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। गश्त की आवृत्ति बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए निगरानी सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या अवैध गतिविधि को रोका जा सके।” बीएसएफ स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। सीमावर्ती गांवों में लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि शेख हसीना की सत्ता के तख्ता पलट के बाद बांग्लादेश में यह पहला आम चुनाव है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।