पश्चिम बंगाल
09 Mar, 2026

कालीघाट मंदिर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, विरोध प्रदर्शन के बीच किया दर्शन

पश्चिम बंगाल दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और विरोध प्रदर्शन के बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकों के लिए आगे बढ़े।

कोलकाता, 09 मार्च 2026।

पश्चिम बंगाल में तीन दिवसीय दौरे पर आए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार सुबह कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। दोनों के मंदिर पहुंचने से पहले ही परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए निर्वाचन आयोग और विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची से कई लोगों के नाम अनावश्यक रूप से हटा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सामने ही प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विरोध के बीच ज्ञानेश कुमार मंदिर के भीतर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने केवल कहा, “पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार। काली मां सभी को सुखी रखें।” विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से रवाना हो गए।

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ रविवार रात को कोलकाता पहुंची थी। इस दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल हैं। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे आयोग की विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक निर्धारित है। इसके बाद आयोग राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कालीघाट मंदिर के दर्शन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त के बेलूर मठ जाने की भी संभावना है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।