पश्चिम बंगाल
09 Mar, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव: राजनीतिक दलों ने बैठक में रखी अपनी मांगें

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बैठक में राजनीतिक दलों ने सुरक्षा, मतदान चरण और मतदाता सूची पर अपनी मांगें रखीं।

कोलकाता, 9 मार्च।

भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में विभिन्न राजनीतिक दलों और राज्य प्रशासन के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की, उनके साथ निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि यदि एक चरण में चुनाव संभव नहीं हो तो अधिकतम दो चरणों में मतदान कराया जाए। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोग के सामने नाराजगी भी जताई। सलीम ने आयोग से स्पष्ट करने को कहा कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में आम लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है।

भाजपा प्रतिनिधियों ने कहा कि बैठक में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। पार्टी नेता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि इस विषय पर मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। बैठक में मुख्य रूप से चुनावी माहौल और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। भाजपा नेता तापस राय ने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है और पार्टी ने हिंसामुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग रखी।

भाजपा के अन्य प्रतिनिधि शिशिर बाजोरिया ने राज्य पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताया और हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। उन्होंने सभी बूथों पर वेब कैमरा लगाने, कैमरा खराब होने पर मतदान रोकने या पुनर्मतदान कराने तथा मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले पहचान सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के विवादित बयान का मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की उंगली काटने की टिप्पणी की थी। भाजपा ने आयोग से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राज्य मंत्री फिरहाद हाकिम, चंद्रिमा भट्टाचार्य और राज्य पुलिस के पूर्व महानिदेशक राजीव कुमार शामिल रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में मौजूद रहा, जिसमें अशुतोष चट्टोपाध्याय और प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य नेता शामिल थे।

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ रविवार रात कोलकाता पहुंची थी। सोमवार को पहले राजनीतिक दलों और इसके बाद राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।