जम्मू, 21 फरवरी।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भ्रामक संवैधानिक शब्दावली के जरिए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह संविधान में “विशेष दर्जा” शब्द का स्पष्ट उल्लेख दिखाए।
श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में आयोजित भाजपा के मेगा जॉइनिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी सरकार से यह सवाल पूछा था कि जिस प्रकार “विशेष दर्जा” की बात की जा रही है, उसका संवैधानिक आधार क्या है। उन्होंने दोहराया कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है और इसकी बहाली की कोई संभावना नहीं है।
शर्मा ने 2024 के विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनुच्छेद 370 की बहाली के नाम पर वोट मांगे, लेकिन बाद में केंद्र में भाजपा से समर्थन की उम्मीद नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि संवैधानिक स्थिति को राजनीतिक नारों से नहीं बदला जा सकता।
विपक्ष के नेता ने सरकार पर रोजगार और बिजली जैसे मुद्दों पर स्पष्टता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा की कार्यवाही तक डिजिटल पहुंच होने से पारदर्शिता बढ़ी है और जनता सरकार के कामकाज पर नजर रख रही है। शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवैधानिक और प्रशासनिक मुद्दों को जमीनी स्तर पर उ का आह्वान किया।



