बॉलीवुड
13 Feb, 2026

'डोंट बी शाय' में आलिया भट्ट ने महिला दृष्टिकोण पर दी अहम राय

लंदन में आयोजित इंटरनेशनल इवेंट में फिल्म 'डोंट बी शाय' पर आलिया भट्ट ने महिला किरदारों की मजबूती और दृष्टिकोण पर अहम राय दी।

नई दिल्ली, 13 फरवरी।

प्राइम वीडियो और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी फिल्म 'डोंट बी शाय' ने लंदन में आयोजित 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स' इवेंट में खासा ध्यान आकर्षित किया। 12 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट और निखिल माधोक एक साथ मंच पर नजर आए। यह इवेंट में शामिल एकमात्र भारतीय टाइटल था, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियां बटोरीं। फिल्म 20 वर्षीय श्यामिली 'शाय' दास की कहानी है, जिसकी सजी-संवरी जिंदगी एक अनचाहे मोड़ के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

चर्चा के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि उनका झुकाव स्वाभाविक रूप से मजबूत महिला किरदारों की ओर रहता है, लेकिन फिल्म में दिलचस्प पुरुष पात्र भी हैं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में दो मेल कैरेक्टर्स को बेहद नए नजरिए से पेश किया गया है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं।" वहीं, प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने बताया कि मंच हमेशा से 'फीमेल फर्स्ट' कहानियों को बढ़ावा देता रहा है, ऐसी कहानियां जिनमें महिला किरदारों को मजबूती, बारीकी और अपनी पसंद-नापसंद की स्वतंत्रता के साथ लिखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कैमरे के आगे और पीछे नए टैलेंट को मौका देना उनकी प्राथमिकता है और 'डोंट बी शाय' इस सोच का बेहतरीन उदाहरण है।

आलिया ने फिल्म के अंदाज को क्लासिक और फ्रेश का मेल बताते हुए कहा कि इसमें समर और हॉलिडे फिल्म जैसी पुरानी यादों वाली फीलिंग है, लेकिन एक नई आवाज और ऊर्जा के साथ। इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत आलिया और शाहीन भट्ट द्वारा निर्मित इस फिल्म को स्रीती मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।