उज्जैन, 14 मार्च 2026।
उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में 13 से 17 मार्च 2026 तक “इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ एंशिएंट स्प्लेंडर (प्राचीन वैभव का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव)” आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चल रहा है। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों की सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में हिंदी फीचर फिल्में, अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में, वृत्तचित्र, विदेशी फीचर फिल्में और चयनित सबमिशन फिल्मों का प्रदर्शन शामिल है। इसमें रूस, फ्रांस, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, मॉरीशस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, घाना, साइप्रस, लिसोथो, मोरक्को, स्पेन, श्रीलंका, यूके, जर्मनी, बेलारूस, यूएस, चाड, फिजी, दक्षिण अफ्रीका, नाइजेरिया, सूरीनाम, वेनेजुएला, क्यूबा सहित 25 से अधिक देशों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं।
महोत्सव के पहले दिन 13 मार्च को हिंदी पौराणिक फिल्में जय महादेव, भारत मिलाप, वामन अवतार, राजा हरिश्चंद्र सहित अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित हुईं। उज्जैन के 84 महादेव, वियतनाम के म्यसोन शिव मंदिर और सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके साथ ही विदेशों की फीचर फिल्में और ‘मैं भारत’ तथा ‘डिजिटल फास्टिंग’ जैसी सबमिशन फिल्मों का भी प्रदर्शन हुआ।
14 मार्च 2026 को प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं:
हिंदी फीचर फिल्में: महाभारत (1965), महा विष्णु (1974), हर हर महादेव (1974), राम राज्य (1943), बलराम श्रीकृष्ण (1978)
अन्य भारतीय भाषाएँ: बलराम श्री कृष्ण (गुजराती), विक्रम थुई थान कांडा (तमिल), श्री कृष्ण गरुंडी (कन्नड़), श्री कृष्ण अवतारम (तेलुगु), श्री कृष्ण परुन्थु (मलयालम)
डॉक्यूमेंट्री: द्वादश ज्योतिर्लिंग, वाट फोउ (लाओस), सांदीपनि आश्रम
विदेशी फीचर फिल्में: मिसफिट एरे ओ ते हसेस (इक्वाडोर), द हाईलैंड वैनगार्ड (इंडोनेशिया), क्यूका – एंसेस्ट्रल मेमोरी (वेनेजुएला), साचा – ए बॉय फ्रॉम चेर्नोबिल (क्यूबा), द लीप ऑफ द एंजल्स (वेनेजुएला)स
बमिशन फिल्में: किताबी मस्ती, द व्हिस्पर्स ऑफ चेंज, रे इंकलाबी
यह पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 17 मार्च 2026 तक प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक अभिरंग सभागार, कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है।


