राजस्थान
19 Feb, 2026

जयपुर के आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जयपुर के प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने कैंपस खाली कर सघन जांच की।

जयपुर, 19 फरवरी।

प्रताप नगर थाना क्षेत्र स्थित आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलेज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे ई-मेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

डॉग स्क्वायड की मदद से सभी भवनों, कमरों और संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एहतियात के तौर पर तलाशी कुछ समय तक जारी रही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। संदेश भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।