अन्य राज्य
20 Feb, 2026

कामारकुंडू स्टेशन पर रेलवन ऐप जागरूकता अभियान, यात्रियों को डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई

कामारकुंडू रेलवे स्टेशन पर हावड़ा मंडल ने रेलवन ऐप जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया।

हुगली, 20 फ़रवरी।

पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल ने गुरुवार को कामारकुंडू रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रेलवन ऐप डाउनलोड करने और रेलवे की डिजिटल टिकटिंग व अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना था।

हावड़ा मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि एक मार्च 2026 से यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप बंद किया जा रहा है, इसलिए अब यात्रियों को बिना किसी परेशानी के टिकट बुकिंग, रियल-टाइम ट्रेन जानकारी और अन्य सेवाओं के लिए रेलवन ऐप अपनाना जरूरी है। रेलवन ऐप के माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर कई रेलवे सेवाएं उपलब्ध हैं।

अभियान के दौरान यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया, टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। बड़ी संख्या में यात्री अभियान में शामिल हुए और डिजिटल रेलवे की इस पहल की सराहना की।

हावड़ा मंडल ने गुरुवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि ऐसे जागरूकता अभियान यात्रियों को स्मार्ट और डिजिटल यात्रा अनुभव देने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य रेलवे सेवाओं को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।