हैदराबाद, 27 फरवरी 2026।
नवविवाहित जोड़े को हाथों में हाथ डाले चलते हुए पैपराजी ने कैमरों में कैद कर लिया। रश्मिका लाल कढ़ाई वाले पारंपरिक सूट में नई दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि विजय सफेद परिधान और काले चश्मे में दिखाई दिए। दोनों के एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
एयरपोर्ट परिसर में पहुंचते ही भारी सुरक्षा के बीच प्रशंसकों ने तालियों और बधाइयों से नवदंपति का स्वागत किया। रश्मिका और विजय ने सभी का अभिवादन झुककर और हाथ जोड़कर किया। इस दौरान कुछ प्रशंसकों ने ‘रश्मिका देवरकोंडा’ के नारे भी लगाए, जिसे सुनकर अभिनेत्री मुस्कुराती और शरमाती नजर आईं।
गौरतलब है कि दोनों ने 26 फरवरी को परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह किया था। शाम के समय कोडवा परंपरा के अनुसार भी शादी की रस्में संपन्न हुईं। खबर है कि 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म, खेल और राजनीति क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया गया है।



