उत्तर प्रदेश
11 Feb, 2026

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए पूर्वांचल विद्युत वितरण के उपखंड अधिकारी

प्रयागराज में खुशरूबाग उपखंड अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू।

प्रयागराज, 11 फरवरी।

प्रयागराज में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खुशरूबाग उपखंड अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन थाना प्रयागराज की टीम ने बुधवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी एंटी करप्शन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि संजीव कुमार श्रीवास्तव, पुत्र स्वर्गीय लल्लन लाल श्रीवास्तव, निवासी पीर नगर चंद्रा कॉलोनी, सदर कोतवाली क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, वर्तमान में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपखंड अधिकारी, खुशरूबाग के पद पर तैनात हैं। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के मस्जिद के नीचे निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बृज बिहारी लाल ने 9 फरवरी को शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनके विद्युत कनेक्शन संख्या-5223695000 के मीटर को सही कराने, मुकदमे से राहत दिलाने और बढ़े हुए जुर्माने से बचाने के एवज में अधिकारी ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार की ओर से भ्रष्टाचार निवारण संगठन, प्रयागराज में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक अंजली यादव के नेतृत्व में 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने बुधवार दोपहर उपखंड अधिकारी कार्यालय, पू.वि. वितरण निगम लिमिटेड, खुशरूबाग में छापा मारा। टीम ने लोकसेवक साक्षियों की मौजूदगी में संजीव कुमार श्रीवास्तव को शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए थाना खुल्दाबाद, कमिश्नरेट प्रयागराज में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।