नई दिल्ली। 23 फरवरी।
कॉटन यार्न निर्माण कंपनी श्रीराम ट्विस्टेक्स लिमिटेड का 110.24 करोड़ रुपये का आईपीओ आज निवेशकों के लिए खोल दिया गया है। निवेशक इस आईपीओ में 25 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 95 से 104 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
आईपीओ का अलॉटमेंट 26 फरवरी को होगा, जबकि 27 फरवरी को शेयर डीमैट खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है। दोपहर 12 बजे तक आईपीओ को 0.04 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला था।
इस इश्यू में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.06 करोड़ नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 144 शेयर के लिए 14976 रुपये निवेश करने होंगे। अधिकतम 13 लॉट तक आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ में क्यूआईबी के लिए 75 प्रतिशत, रिटेल निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति में लगातार सुधार दर्ज किया गया है। पिछले तीन वर्षों में मुनाफा और राजस्व में वृद्धि हुई है। हालांकि कंपनी के कर्ज और रिजर्व में उतार-चढ़ाव भी देखा गया है।



