अन्य राज्य
21 Feb, 2026

तिरुप्पूर में छह बांग्लादेशी गिरफ्तार, आतंकी समर्थन पोस्ट का मामला

तिरुप्पूर में सोशल मीडिया पर आतंकी संगठनों के समर्थन के आरोप में छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए।

तिरुप्पूर, 21 फरवरी 2026

तमिलनाडु के तिरुप्पूर जिले में आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया गतिविधियों के आरोप में दिल्ली पुलिस ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नई दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले से जुड़े आतंकियों के समर्थन में की गई पोस्ट की जांच के दौरान की गई।

दिल्ली पुलिस की टीम ने तिरुप्पूर जिले में अचानक छापेमारी कर ऊथुकुली से दो, पल्लडम से तीन और तिरुमुरुगनपुंडी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर स्थानीय थाने में पूछताछ शुरू की गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, लाल किले में हुए विस्फोट से जुड़े आतंकियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि तिरुप्पूर से पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट की गई थीं। तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सभी छह लोग बांग्लादेश के नागरिक हैं और भारत में बिना वैध पासपोर्ट व दस्तावेजों के रह रहे थे। उनके पास से आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस को संदेह है कि आरोपित पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट करने के साथ संवेदनशील जानकारी भेजने जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

इसी बीच खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बना सकते हैं, विशेषकर दिल्ली के चांदनी चौक और लाल किले के आसपास हमले की आशंका जताई गई है।

इस चेतावनी के बाद दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि तिरुप्पूर से गिरफ्तार लोगों का किसी बड़ी आतंकी साजिश से सीधा संबंध तो नहीं है। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ जारी है और उनके डिजिटल नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।