उत्तर प्रदेश
24 Feb, 2026

यूपी और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन व औद्योगिक विकास को मिलेगा बल

मुख्यमंत्री योगी के सिंगापुर दौरे के दौरान इन्वेस्ट यूपी और एससीई के बीच हुए एमओयू से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक, तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

सिंगापुर/लखनऊ, 24 फरवरी 2026।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी और सिंगापुर सरकार के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सिंगापुर कोऑपरेशन एंटरप्राइज (एससीई) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता, नीतिगत ढांचे को मजबूत करने और इकोसिस्टम के विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एमओयू के तहत दोनों पक्ष ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग और परामर्श सेवाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सतत आर्थिक विकास, औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आधुनिक अवसंरचना के विकास को गति देने पर साथ काम करेंगे।

समझौते के अनुसार दोनों पक्ष स्टडी विजिट और लीडरशिप डेलिगेशन के आयोजन के साथ ही प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की योजना तैयार कर उन्हें लागू करेंगे। इससे कार्यक्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा सलाह और मार्गदर्शन देने, संयुक्त तकनीकी परियोजनाएं तैयार कर लागू करने तथा सरकारी और निजी क्षेत्र के संबंधित हितधारकों के सहयोग को बढ़ाने का भी प्रावधान है। जरूरत पड़ने पर विशिष्ट परियोजनाओं के लिए अलग से लिखित समझौते किए जाएंगे, जिनमें कार्यक्षेत्र, समयसीमा और वित्तीय प्रावधान तय किए जाएंगे। दो माह के भीतर विस्तृत परियोजना समझौतों पर बातचीत शुरू होगी और छह माह के भीतर उन्हें अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

इस साझेदारी से उत्तर प्रदेश को सिंगापुर के प्रशासनिक अनुभव, शहरी नियोजन, औद्योगिक क्लस्टर विकास, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस समझौते को उत्तर प्रदेश की वैश्विक भागीदारी और दीर्घकालिक दृष्टिकोण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।