अपराध
02 Mar, 2026

गुवाहाटी में नकली सोने के साथ तीन लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी के पलटन बाजार क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक किलो 31 ग्राम नकली सोने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

गुवाहाटी, 02 मार्च 2026

गुवाहाटी के पलटन बाजार थाना क्षेत्र में नकली सोने के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाली मंदिर इलाके में अभियान चलाकर लगभग एक किलो 31 ग्राम नकली सोना बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मिहिरजान इस्लाम उम्र 25 वर्ष निवासी बरपेटा, मोहम्मद हनीफ आली उम्र 24 वर्ष निवासी लालुक और इस गिरोह की मुख्य साजिशकर्ता माने जाने वाली 30 वर्षीय मेहरजान नेसा निवासी लालुक शामिल हैं। महिला आरोपी को हरमोती ओपीडी में हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली सोने के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धंधों पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नकली सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की योजना थी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।