गुवाहाटी, 27 फरवरी 2026।
गुवाहाटी के गोरचूक इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली। आरोपितों से गांजा और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गोरचूक थाना क्षेत्र में सूचना मिलने के बाद विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान उनकी पहचान दुलाल मियां (28, पुठिमारी) और सैफुल अली (26, बरपेटा) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपितों के पास से कुल 1.540 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



