जलपाईगुड़ी, 12 मार्च।
रसोई गैस की आपूर्ति में अनियमितता और बढ़ती कीमतों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से आमबाड़ी स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस प्रदर्शन में बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजुद्दीन अहमद, अंचल अध्यक्ष प्रफुल्ल राय, अंचल चेयरमैन दीपेन अधिकारी, ब्लॉक कमेटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और आपूर्ति में अनियमितता के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी की ओर से यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेताओं ने बताया कि राज्य नेतृत्व के निर्देश पर पूरे पश्चिम बंगाल में विभिन्न ब्लॉकों के गैस गोदामों के सामने इस प्रकार के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उसी के तहत राजगंज ब्लॉक के अलग-अलग ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित गैस गोदामों के बाहर भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।



