28 फरवरी, देहरादून।
देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के कांडा बैंड के पास शनिवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई।
थाना त्यूणी को सूचना मिली कि फोर्स ट्रक्स तूफान वाहन नियंत्रण खो देने के बाद लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतर कर वाहन से चालक का शव बाहर निकाला।
मृतक की पहचान महेश थापा (35) पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूणी के रूप में हुई। शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।



