हरियाणा
10 Mar, 2026

यमुनानगर में जल महोत्सव: रजनी गोयल ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की अहमियत बताई

यमुनानगर में आईटीआई परिसर में जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रजनी गोयल ने जल संरक्षण की आवश्यकता और सुरक्षित पानी के महत्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

यमुनानगर, 10 मार्च।

यमुनानगर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और वासो के सहयोग से आईटीआई परिसर में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पानी की बचत, जल स्रोतों के संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुदेशक निर्मल सैनी ने की, जबकि संस्थान के प्रिंसिपल भूपेंद्र सांगवान और वाइस प्रिंसिपल दीपेश महेंद्रु सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में जिला सलाहकार रजनी गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 8 मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रजनी गोयल ने कहा कि बढ़ते भूजल दोहन और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जो भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पानी के उपयोग में सावधानी बरतनी होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से नल खुले न छोड़ें, जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें और वर्षा जल संचयन जैसी तकनीकों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 के बारे में जानकारी दी गई, जिस पर पेयजल और सीवरेज से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। जिला लैब से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को फील्ड टेस्टिंग किट और अन्य उपकरणों की सहायता से पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। साथ ही यह भी बताया गया कि जिला लैब में लोग अपने पानी के नमूनों की जांच करवा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और सभी से पानी की बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।