अन्य राज्य
24 Feb, 2026

यमुनानगर में महिलाओं के लिए स्वरोजगार पहल, राइड सेवा से जुड़ेंगी 30 लाभार्थी

जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राइड सेवा से जोड़ने जा रहा है। चयनित 30 महिलाएं चालक के रूप में कार्य कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

यमुनानगर, 24 फरवरी।

यमुनानगर जिला प्रशासन ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वरोजगार आधारित नई पहल शुरू करने की तैयारी की है। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि राज्य सरकार सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती है।

उन्होंने बताया कि सेवा विभाग के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इस क्रम में बाइक टैक्सी और लॉजिस्टिक्स सेवाएं संचालित करने वाली कंपनी रैपिडो के साथ समझौता प्रस्तावित है। समझौते के बाद पात्र महिलाओं को कंपनी में कैप्टन अथवा चालक के रूप में शामिल किया जाएगा।

प्रारंभिक चरण में जिले से लगभग 30 इच्छुक महिला लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाली महिला का हरियाणा की स्थायी निवासी होना आवश्यक है। आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो। साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

प्रशासन के अनुसार आवेदिका को स्व-हस्ताक्षरित सहमति पत्र देना होगा और वह किसी वित्तीय संस्था की घोषित डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं 20 से 25 फरवरी 2026 तक जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, शनि मंदिर के समीप, में अपने दस्तावेज जमा कर सकती हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह पहल महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।