जोधपुर, 23 फरवरी 2026।
पीड़ित ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पिता-पुत्र को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब पीड़ित के बयान के आधार पर आगे जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मदेरणा कॉलोनी निवासी करण सिंह ने कोर्ट के जरिए केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह वर्ष 2022 में रामगोपाल के संपर्क में आया था, जिसने शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने पहले दस हजार, फिर बीस हजार रुपये इस तरह धीरे-धीरे पैसे देने शुरू किए। वर्ष 2025 तक उसने कुल 50 लाख रुपये दे दिए, लेकिन न तो उसे मुनाफा मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई। बाद में आरोपी पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगा।
पीड़ित का आरोप है कि इस ठगी में रामगोपाल के पिता भी शामिल हैं। दोनों ने मिलकर उसे फ्रॉड का शिकार बनाकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



