अपराध
16 Mar, 2026

बोकारो में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सड़क हादसे में मौत

बोकारो के उकरीद मोड़ पर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

बोकारो, 16 मार्च 2026।

बोकारो जिले के सिटी क्षेत्र के उकरीद मोड़ के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शीला देवी (48) के रूप में हुई है, जो एलएच मोड़ की निवासी थीं।

जानकारी के अनुसार, शीला देवी सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान उकरीद मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिवार में पति आत्मा साव, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने उकरीद मोड़ के पास फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी है, खबर लिखे जाने तक सड़क जाम बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।