धर्मशाला, 16 मार्च 2026।
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने डमटाल पुलिस थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो लोगों से 114.2 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के दौरान पुलिस टीम गश्त पर थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बलदेव पुत्र नन्द लाल (44) और जीत पुत्र लोभी (40), दोनों मकण गांव, तहसील चुराह, जिला चम्बा के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कैरी बैग से पोलिथीन में छिपाकर रखी 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा विरोधी अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।



