अपराध
16 Mar, 2026

झांसी पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

झांसी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल, तमंचा और नकदी बरामद किया जबकि उनका साथी फरार है।

झांसी, 16 मार्च।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार देर रात थाना शहर कोतवाली पुलिस की दो शातिर चोरों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और बीते दिनों उन्नाव गेट के पास सूने मकान में हुई चोरी का माल बरामद किया।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों से तमंचा, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों चोरों ने 22 फरवरी को पलक पैलेस से हुई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 15 मार्च को उन्नाव गेट मेवाती पुरा निवासी उमा वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे और लौटने पर देखा कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिए थे।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को तुरंत खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने नगरिया कुआं के पास संदिग्धों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला दतिया निवासी नदीम और जिला ग्वालियर के गणेशपुरा निवासी दीपक उर्फ संजय जाटव बताए। पूछताछ में दोनों ने उमा वर्मा के घर चोरी की घटना को स्वीकार किया और बताया कि उनके एक साथी ने भी इस चोरी में भाग लिया था।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, दो लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, बाइक, मोबाइल फोन और छह हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।