बिहार
14 Mar, 2026

भीमनगर में कार-बाइक भिड़ंत, तीन घायल एक की हालत गंभीर

सुपौल के भीमनगर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, एक गंभीर। पुलिस जांच में जुटी और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

सुपौल, 14 मार्च।

बिहार के सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित भीमनगर थाना क्षेत्र के शिवनगर माइनर के पास आज एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एनएच-106 भीमनगर–राघोपुर सड़क से करीब पांच फीट गहरे खेत में जा गिरी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई पंकज कुमार और एसआई बिपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर सुमन सौरभ ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इलाज के दौरान गंभीर स्थिति वाले एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान दिनवंती पंचायत के वार्ड-2 कटैया 22 आरडी निवासी 42 वर्षीय विनोद मुखिया, छातापुर थाना क्षेत्र के तिलाठी वार्ड-13 निवासी 65 वर्षीय कमलेश्वरी यादव और नेपाल के सप्तरी जिला के हनुमाननगर भरदह कंकाली मंदिर वार्ड-3 निवासी 65 वर्षीय कुंदन यादव के रूप में हुई है।

भीमनगर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।