उत्तर प्रदेश
13 Mar, 2026

प्रयागराज में ट्रक हादसा, छात्रा की मौत

प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल से कोचिंग जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

प्रयागराज,13 मार्च।

प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और वाहन में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, फूलपुर क्षेत्र के मैलहन गांव निवासी आनंद बहादुर की 17 वर्षीय पुत्री प्राची साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही ट्रक में भी तोड़फोड़ की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ट्रक की टक्कर से छात्रा की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।