उत्तर प्रदेश
02 Mar, 2026

प्रयागराज में सड़क हादसा, युवक की मौत, वाहन चालक की तलाश जारी

प्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी है और चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रयागराज, 02 मार्च।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जगुआ सोंधा निवासी आशुतोष शुक्ला (39) रात में किसी कार्य से घर निकले थे। इसी दौरान रायपीथा गांव के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।