दिल्ली-एनसीआर
14 Mar, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के सहीपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यहां निशुल्क डॉक्टर परामर्श, जांच, दवाइयां, टीकाकरण और योग कक्षाओं जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

नई दिल्ली, 14 मार्च।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा के सहीपुर गांव चौपाल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह आरोग्य मंदिर क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां निशुल्क डॉक्टर परामर्श, आवश्यक जांच, दवाइयां, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में शुरू किए गए 371 आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस संकल्प को मजबूत कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक सम्मान के साथ और उनके घर के पास पहुंचें।

उल्लेखनीय है कि इन आरोग्य मंदिरों पर मरीजों को मुफ्त डॉक्टर कंसल्टेशन (ओपीडी) और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। केंद्रों पर ही ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी जांच जैसी बुनियादी 14 तरह की जांचें और 79+ प्रकार की आउटसोर्स जांच की व्यवस्था है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), और कैंसर (मुंह, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा) की शुरुआती जांच भी यहां की जाती है।

गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशु की देखभाल और टीकाकरण सेवाएं भी उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग कक्षाएं और जीवनशैली परामर्श भी दिए जाते हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।