उत्तराखंड
14 Mar, 2026

नैनीताल में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण पर प्रशासन ने किया नियंत्रण

नैनीताल जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाया। डीएम के निर्देशों के अनुसार सिलेंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध होंगे और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जनता से पैनिक न करने की अपील की गई है।

हल्द्वानी, 14 मार्च

नैनीताल जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर जारी निर्देशों के बावजूद आज इंडियन गैस गोदाम में बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए। सूचना मिलने पर काठगोदाम थाने प्रभारी विमल मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

बड़ी ट्रकों से सिलेंडरों को छोटे वाहनों में भरकर विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी के लिए भेजा गया। एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडेय पूर्ति विभाग के साथ गोदाम पहुंचे और लोगों को वापस घर भेजा। एसडीएम ने बताया कि डीएम नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस की पूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगी और गोदाम से किसी को भी सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

पूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक पैनिक न करें। जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।