अन्य राज्य
26 Feb, 2026

असम में एआईएस-140 वीएलटीडी मॉनिटरिंग सेंटर का उद्घाटन, सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और निगरानी सुदृढ़

गुवाहाटी में असम सरकार ने एआईएस-140 वीएलटीडी मॉनिटरिंग सेंटर का उद्घाटन किया, जो सार्वजनिक परिवहन वाहनों की रियल-टाइम निगरानी और महिलाओं की सुरक्षा को प्रभावी बनाएगा।

गुवाहाटी, 26 फरवरी।

असम राज्य एआईएस-140 व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) मॉनिटरिंग सेंटर एवं बैकएंड सिस्टम का उद्घाटन आज शाम गुवाहाटी के कटाबाड़ी स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल के द्वितीय तल पर किया गया।

इस अवसर पर असम सरकार के परिवहन एवं बोडोलैंड कल्याण मंत्री चरण बोड़ो ने उद्घाटन किया। गुवाहाटी पश्चिम के विधायक और एमट्रान के अध्यक्ष रमेंद्र नारायण कलिता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

निर्भया फ्रेमवर्क के तहत स्थापित यह सेंटर राज्य में सार्वजनिक परिवहन वाहनों की रियल-टाइम निगरानी को मजबूत करेगा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीकृत बैकएंड प्रणाली आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को भी अधिक प्रभावी बनाएगी।

अधिकारियों के अनुसार यह पहल तकनीक आधारित समाधान के माध्यम से असम में सुरक्षित और सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने का अहम प्रयास है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।