मुंबई, 26 फरवरी।
सायन-कोलीवाड़ा के जय शंकर याग्निक मार्ग स्थित सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर बनी 17 दुकानों पर बीएमसी ने बुलडोजर से तोड़फोड़ की।
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी और कई दुकानदारों को अपने सामान को निकालने का मौका भी नहीं मिला। इस कदम के बाद इलाके में विरोध और तनाव का माहौल रहा।


