मुंबई, 05 मार्च।
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी मुंबई के आलीशान होटल सेंट रेजिस में धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुई। समारोह में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होकर इस खुशी को और खास बना गईं।
इस खास मौके पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और समारोह की रौनक को दोगुना किया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी साथ में एंट्री लेकर शादी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।


कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और दिग्गज गायिका आशा भोसले समेत कई मशहूर हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। इस तरह, अर्जुन और सानिया की शादी एक यादगार और सितारों से सजी शाम के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।






