छत्तीसगढ़
16 Mar, 2026

मुख्यमंत्री साय ने सिंधी समाज की परंपरा और योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ कार्यक्रम में शामिल होकर सिंधी समाज के साहस, पुरुषार्थ और छत्तीसगढ़ में उनके योगदान को सराहा।

रायपुर, 16 मार्च

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीती रात राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक रहा है। विभाजन के कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपने घर और संपत्ति छोड़ दी, लेकिन मेहनत और आत्मसम्मान कभी नहीं छोड़ा। सिंधी समाज ने शून्य से शिखर तक पहुँचने का रास्ता पूरी दुनिया को दिखाया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में सिंधी समाज ने अहम योगदान दिया है। व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार सृजन में आपकी मेहनत ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति दी है। भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के सपने में भी सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है और निरंतर विकास कार्य जारी हैं।

सिंधी समाज की संस्कृति, खान-पान और भाषा को नई पीढ़ी से जोड़ने में ‘सिंधियत जो मेलो’ जैसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। बीटीआई मैदान में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह इस एकजुटता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और मुख्य मंच से सिंधु दर्शन यात्रा का विमोचन भी किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, धमतरी महापौर रामू रोहरा, सिंधी सेवा महापंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।