छत्तीसगढ़
16 Mar, 2026

छग को मिली डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का किया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में चिकित्सक और मेडिकल छात्रों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ को 2 डीएम कार्डियोलॉजी सीटें मिलने पर आभार व्यक्त किया और प्रदेशवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा दिया।

रायपुर, 16 मार्च 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रविवार देर शाम चिकित्सक संगठन और मेडिकल छात्रों ने मुलाकात की और छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक समय जब प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था और 100-150 सीटें थीं, अब प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा फिजियोथेरेपी, नर्सिंग और अन्य उच्चशैक्षणिक संस्थान भी विकसित किए गए हैं। नवा रायपुर में मेडिको सिटी स्थापित की जा रही है, जहां बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे, जिससे प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट प्रदान किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप और जूडो व मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।