छत्तीसगढ़
14 Mar, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को भेंट की टाटा सिएरा कार

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार भेंट कर सम्मानित किया। खेल अधोसंरचना विकास और बेटियों की सफलता को प्रेरक बताया।

रायपुर, 14 मार्च।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई दी और कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स की इस पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। खेल अधोसंरचना के निरंतर विकास से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के दूरदराज़ के युवा भी खेलों से जुड़ रहे हैं। नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी से राज्य में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक सफलता प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि पिछली मुलाकात के दौरान भी आकांक्षा का आत्मविश्वास और उत्साह प्रेरणादायक था और आज भी उनमें वही ऊर्जा देखी जा रही है। उनका मानना है कि यही जज्बा टीम को भविष्य के विश्व कप में भी सफलता दिलाएगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने कहा कि विश्व कप जीत के बाद मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन उनका मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त सम्मान उनके जीवन में यादगार पल बन गया है। साथ ही उन्होंने अपनी टीम में भूमिका और विश्व कप जीत के अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, आकांक्षा के परिजन और टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में टीम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में टाटा मोटर्स ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को टाटा सिएरा एसयूवी उपहार में देने की घोषणा की थी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।