सिलीगुड़ी, 09 मार्च
सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री की पहल “आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” के तहत नगर निगम में नई नागरिक सेवाओं की शुरुआत की गई।
करीब 19 लाख 32 हजार 196 रुपये की वित्तीय सहायता से नगर निगम परिसर में इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत छह नंबर वार्ड में जनस्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई।
इसके अलावा, नागरिक सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाने के लिए 32 नंबर और 19 नंबर वार्ड में सफाई कार्य हेतु दो नेट वैन और तीन टोटो की शुरुआत भी की गई।
सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने सभी सेवाओं का हरा झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा, आपातकालीन सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।



