उत्तरकाशी, 02 मार्च।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ के पास देर रात एक स्कूटी दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात स्कूटी चला रहे सुनील, पुत्र हरि, हादसे का शिकार हो गए और उनके सिर में गहरी चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


