दिल्ली-एनसीआर
11 Mar, 2026

चिराग दिल्ली में मकान में आग, पूर्व पार्षद और बच्चा झुलसे

चिराग दिल्ली में हनुमान रोड स्थित मकान में आग लगने से पूर्व पार्षद राकेश गुलिया और तीन साल के बच्चे क्यवांश झुलस गए। दमकल ने आग पर काबू पाया।

नई दिल्ली, 11 मार्च

चिराग दिल्ली इलाके के हनुमान रोड पर बुधवार सुबह एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में मकान मालिक और तीन साल का बच्चा आ गए। मकान चार मंजिला है और पांचवीं मंजिल निर्माणाधीन थी।

घर के मालिक और भाजपा नेता पूर्व पार्षद राकेश गुलिया (55) झुलस गए, वहीं बच्चा क्यवांश हल्का झुलसा। दोनों को तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश गुलिया की स्थिति खतरे से बाहर बताई। दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।