उत्तर प्रदेश
16 Mar, 2026

वाराणसी में गंगा स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, स्वयंसेवकों ने घाट पर चलाया सफाई अभियान

वाराणसी में नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सामने घाट से गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान पदयात्रा, स्वच्छता संकल्प और घाट की सफाई कर लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

वाराणसी, 16 मार्च।

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में सोमवार को नमामि गंगे से जुड़े स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन तथा जल शक्ति मंत्रालय के मार्गदर्शन में 16 से 31 मार्च तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत सामने घाट पर गंगा तट की सफाई करके की गई।

सफाई अभियान से पहले स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद सामने घाट पर गंगा स्नान के लिए आई माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ राष्ट्रध्वज तथा स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां और कपड़े के झोले लेकर एक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा के बाद स्वयंसेवकों ने घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा तट पर लोगों द्वारा विसर्जित किए गए कपड़े, पॉलिथीन में रखी पूजन सामग्री, धार्मिक तस्वीरें और अन्य कचरे को निकालकर साफ किया गया, ताकि गंगा तट स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।

इस अवसर पर गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान गंगा तटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की प्रतीक है, इसलिए हर नागरिक को इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग गंगा सफाई के अभियान से जुड़ेंगे।

राजेश शुक्ला ने जानकारी दी कि 16 से 31 मार्च तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़े के दौरान गंगा किनारे बसे सभी राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में गंगा संदेश यात्रा, गंगा स्वच्छता श्रमदान, गंगा विषय पर गोष्ठियां, गंगा प्रदर्शनी, गंगा स्वच्छता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण अभियान और जागरूकता रैलियां शामिल रहेंगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।