भोपाल, 13 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 14 मार्च को कटनी जिले के बरही (विजयराघवगढ़) में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 243.22 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही के बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे बड़े तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर प्रांगण सभा स्थल तक आयोजित आभार रैली में भी शामिल होंगे।
किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, सुपर सीडर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, स्वयं सहायता समूह बैंक योजना और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म होम स्टे योजना के तहत लाभान्वित सात हितग्राहियों को लाभ प्रदान करेंगे।
यह कार्यक्रम किसानों के उत्थान और क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।



