मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल में विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा कर सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 14 मार्च 2026।

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को इनसे शीघ्र लाभ मिल सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्राप्त निवेश प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए एमपीआईडीसी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निवेशकों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने शहडोल-उमरिया मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही शहडोल नगरपालिका क्षेत्र में बनने वाले एनिकट और हिरवार एवं भन्नी माइक्रो परियोजना के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री शुक्ल ने कहा कि हिरवार एवं भन्नी माइक्रो परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रीष्मकालीन खेती का लाभ इस वर्ष से ही उन्हें मिल सकेगा।

समीक्षा बैठक में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।