बिहार
14 Mar, 2026

सैयद अता हसनैन ने संभाला बिहार के राज्यपाल का पद, पटना में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। चार दशक से अधिक भारतीय सेना सेवा और रणनीतिक अनुभव वाले हसनैन की नियुक्ति राजनीतिक और संवैधानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

पटना, 14 मार्च।

सैयद अता हसनैन ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पटना के लोक भवन में आयोजित समारोह में शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने उन्हें शपथ दिलाई।

सैयद अता हसनैन बिहार के 43वें राज्यपाल बने हैं। गुरुवार को ही उनका पटना आगमन हो चुका था, और राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को केवल संवैधानिक बदलाव नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। करीब चार दशक तक भारतीय सेना में सेवा देने वाले हसनैन अपनी मजबूत रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई, खासकर जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में। सुरक्षा, कूटनीति और सामाजिक समन्वय के साथ काम करने की उनकी शैली ने उन्हें अलग पहचान दी।

उनके नेतृत्व में सेना ने कई सामाजिक पहलें भी शुरू कीं। युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे कश्मीर के युवा मुख्यधारा से जुड़ सकें। इसी वजह से उन्हें सिर्फ सैन्य अधिकारी ही नहीं, बल्कि रणनीतिक विचारक के रूप में भी माना जाता है।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सार्वजनिक जीवन सक्रिय रहा। उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह सहित कई वरिष्ठ राज्य नेताओं की मौजूदगी रही।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।